Thursday, November 19, 2026
14.1 C
Bhopal

मायके आई महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के मुचा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी नीरज राजावत महिला को सुनसान जगह ले गया और वारदात के बाद फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 25 साल की महिला मिहोना में रहती है। वह एक महीने पहले मायके मुचा गांव आई थी। यहां उसकी जान पहचान चौकीपुरा दोहाई के नीरज राजावत से हुई। सुबह जब महिला शौच के लिए गई, तब नीरज वहां आया और उसे खींचकर सुनसान जगह ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

धारा 376 में केस दर्ज

कुछ देर बाद महिला के पिता उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे। वे उसे घर ले आए। महिला ने मां को घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी नीरज राजावत पर धारा 376 में केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hot this week

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गोवंश से भरा पिकअप वाहन जब्त, एक मृत व 8 जीवित मिले; 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। विदिशा से भोपाल की ओर अवैध रूप से...

Topics

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img