Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

इंदौर-उज्जैन के बीच चलेगी वंदे भारत मेट्रो

उज्जैन सिंहस्थ-2028 को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी कर रही है। यह ट्रेन मौजूदा रेलवे ट्रैक पर ही चलेगी। इसके लिए अलग से नया ट्रैक बिछाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह ट्रेन इंदौर से उज्जैन के बीच में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। खास बात यह है कि वंदे भारत मेट्रो को शटल सेवा के रूप में इंदौर-उज्जैन रूट पर चलाया जाएगा। बता दें कि रेलवे पहले ही इस मार्ग पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक का सफल ट्रायल कर चुका है।

वंदे भारत मेट्रो वर्तमान रेलवे ट्रैक पर ही चलेगी इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आगामी सिंहस्थ में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेल विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। इंदौर, उज्जैन और आसपास के स्टेशनों से 300 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इंदौर और उज्जैन के बीच शटल सेवा के रूप में वंदे भारत मेट्रो चलाई जाएगी।

सांसद लालवानी ने बताया कि वंदे भारत मेट्रो वर्तमान रेलवे ट्रैक पर ही चलेगी। आमतौर पर मेट्रो के लिए अलग ट्रैक की जरूरत होती है, लेकिन इस सेवा के लिए नया ट्रैक बिछाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे भारत मेट्रो का सफर लगभग 40 से 45 मिनट का रहेगा। यह ट्रेन एसी और नॉन-एसी सहित आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। बता दें कि इंदौर-उज्जैन रूट पर चलने वाली वंदे भारत मेट्रो को ‘नमो भारत ट्रेन’ के नाम से भी जाना जाएगा।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img