Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

विदिशा पुलिस ने ₹1 लाख का माल के साथ चोर को किया गिरफ्तार

विदिशा की कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1 लाख रुपये का चोरी का सामान, जिसमें सिगरेट, गुटखा और नकदी शामिल है, बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन तथा एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे एवं सीएसपी अतुल सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

ये चोरियां अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में स्वर्णकार कॉलोनी और न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में हुई थीं। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर अशोकनगर निवासी 32 वर्षीय विकास माली को गिरफ्तार किया। आरोपी विकास माली के खिलाफ बीना और अशोकनगर में भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, चोरी के दोनों मामलों (अपराध क्रमांक 831/25 और 826/25) में विकास माली की संलिप्तता स्पष्ट होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान जब्त किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद राज, उप निरीक्षक रोहित कौरव, एएसआई अनिल यादव, प्रधान आरक्षक अमित सक्सेना, आरक्षक रामवीर कुशवाह, राघवेन्द्र सिकरवार और शिशुपाल दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें, ताकि अपराधों को समय रहते रोका जा सके।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img