ईंटखेड़ी (भोपाल देहात):
बरसात के दिनों में भोपाल देहात के ईंटखेड़ी थाना परिसर में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। ताजा बारिश के बाद थाने के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे पुलिसकर्मियों और स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों को पानी के बीच से गुजरकर अपनी ड्यूटी निभानी पड़ रही है। वहीं, थाने में रखे जरूरी दस्तावेजों और कार्यालयीन सामान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। हर साल बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो पाई है, जिससे स्थानीय स्तर पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का जल्द स्थायी समाधान निकालेंगे? क्षेत्र के लोग और पुलिसकर्मी अब ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।




