Sunday, July 12, 2026
30.5 C
Bhopal

बैंक के ऐप पर चेक किया तो दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए 4.33 लाख रुपए

इंदौर में एक कंपनी के सेल्समैन साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर 86 हजार 500 रुपए बैंक खाते में क्रेडिट होने का मैसेज आया। अचानक आए इस मैसेज के बाद उन्होंने मोबाइल पर ही बैंक की ऐप से बैलेंस चेक किया, जिसके कुछ ही देर बाद अलग-अलग यूपीआई ट्रांजैक्शन से 4 लाख 33 हजार से ज्यादा दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।

जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि मोहनिश (37) पिता हरिश थीरवानी निवासी त्रिवेणी कॉलोनी एक्सटेंशन ने मामले में शिकायत की है। वह एक कंपनी में सेल्समैन के पद पर काम करते हैं। 26 जनवरी की रात को 9.30 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें उनके बैंक खाते में 86 हजार 500 रुपए क्रेडिट होना बताया गया।

जब उन्होंने बैलेंस और ये राशि किसने डाली ये चेक करने के लिए मोबाइल पर ही बैंक की ऐप में लॉगिंन किया कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 86 हजार 500 रुपए वापस यूपीआई के माध्यम से डेबिट हो गए। इसके कुछ देर बाद उनके उसी बैंक खाते से अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 4 लाख 33 हजार 368 रुपए दूसरे बैंक खाते में चले गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फरियादी के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए तो उन्होंने तुरंत ही 1930 पर पहले इसकी शिकायत की, फिर साइबर में भी शिकायत की। वहां से मामला जूनी इंदौर थाने आया, जहां पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ कायमी की है। पुलिस को अशंका है कि जो मैसेज भेजा गया था उस वजह से उनका मोबाइल हैक हुआ होगा। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

Topics

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img