Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

इंदौर में पत्नी,सास-ससुर ने तोड़ी गर्दन की हड्‌डी

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एक युवक की पत्नी,सास-ससुर साले और कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक को इतना पीटा की उसकी गर्दन की हड्‌डी टूट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिवार के लोग बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसे रात से ही वैंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने देर रात पत्नी,सास-ससुर व अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

तुकोगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राज जाटव (23), निवासी रूस्तम का बगीचा को उसके परिजन गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पिता चंदू जाटव ने बताया कि रात को उसके साथ ससुराल के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने रात को चंदू की शिकायत पर पलक जाटव, गजेन्द्र बिराडिया, मदनलाल, राज की सास और अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।

चंदू ने पुलिस शिकायत में बताया कि बेटा राज पत्थर काटने का काम करता है। उसकी पत्नी पलक गृहिणी है। दोनों के बीच दो-तीन माह से घरेलू विवाद चल रहा है। बहू पलक दो माह से अपने मायके में रह रही है।

मंगलवार रात करीब 10 बजे राज अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। रात में कॉलोनी में रहने वाले लड़कों ने घर आकर बताया कि राज से उसके ससुराल के लोग मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद पत्नी ललिता और वह दौड़ते हुए पहुंचे, तो सीतला माता मंदिर के पास राज जमीन पर पड़ा हुआ था।

उसकी पत्नी और अन्य लोग उसे डंडे और लात-घूंसों से पीट रहे थे। उन्हें जाकर रोका तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। अन्य लोगों की मदद से बेटे को उठाकर अस्पताल लेकर आए। यहां उसके दोनों पैर, हाथ और गले की हड्‌डी में फ्रैक्चर बताया गया है।

दो साल पहले की थी लव मैरिज राज और पलक एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दो साल पहले बालिग होने पर दोनों ने घर वालों से छिपाकर लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद से राज अपने माता-पिता के पास रह रहा था। परिवार के मुताबिक राज का ससुराल घर से करीब 500 मीटर दूरी पर है। पुलिस ने रात में राज के ससुर मदन और साले गजेंद्र को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img