Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में करंट लगने से महिला की मौत:इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करने के दौरान हुआ हादसा

भोपाल के हनुमान गंज थाना क्षेत्र में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। महिला ने इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करने के लिए लगाया था। रॉड निकालते समय वो स्विच ऑफ करना भूल गई। शुक्रवार को हनुमान गंज थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों के मुताबिक, दवा बाजार स्थित न्यू लेबर कॉलोनी निवासी सपना चौरसिया (35) पति रितेश चौरसिया गुरुवार को घर में अकेली थी। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिकल रॉड से पानी गर्म करने के लिए लगाया। लेकिन लापरवाही के चलते रॉड निकालते समय स्विच ऑफ करना भूल गई। जिससे उनका हाथ रॉड से चिपक गया। झटका लगते ही रॉड उछल कर गले से चिपक गई।

परिजनों के पहुंचने पर मृत अवस्था में मिली

परिजनों ने बताया कि सपना ने अंदर से घर बंद कर रखा था। इस दौरान बेटी घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। जिस पर बच्ची ने बगल में ही रहने वाली अपनी बुआ को इस बारे में बताया। बुआ ने महिला के पति रितेश को सूचना दी। जिसके बाद परिजन पीछे के रास्ते से घर में घुसे, तो अंदर सपना मृत अवस्था में मिली। उसका हाथ और गला बुरी तरह से जल गया था। मामले की सूचना हनुमान गंज थाने को दी गई।

6 साल की बेटी है

सपना और रितेश की शादी 8 साल पहले हुई थी। उनकी 6 साल की बच्ची है। पति रितेश मार्केटिंग का काम करते हैं। सपना हाऊस वाइफ है। मां की मौत के बाद बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों में शोक की लहर है।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img