Monday, November 16, 2026
18.1 C
Bhopal

भोपाल के बड़े तालाब में डूबा युवक,मौत:महिला मित्र के साथ घूमने गया था,भाई ने जताई आत्महत्या की आशंका

राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार रात 9 बजे की है। युवक के बड़े भाई ने बताया कि वो अपनी दोस्त के साथ बड़े तालाब पर गया था। रात 10 बजे उसकी दोस्त ने कॉल पर घटना की जानकारी दी। भाई ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। रात 10.30 बजे गोताखोर ने युवक का शव तालाब से निकाला और हमीदिया स्थित मॉर्चुरी में भेजा।

बड़े भाई के मुताबिक, घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पोस्टमॉर्टम और भाई की दोस्त के बयान से ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। आशंका है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस वजह से आत्महत्या का शक है। वहीं, मंगलवार को श्यामला हील्स थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर युवक का शव का परिजनों को सौंप दिया है।

प्रेम संबंध में था युवक बड़े भाई योगेश यादव ने बताया कि वंश यादव (19) पिता नर्मदा प्रसाद यादव, निवासी ओल्ड विधानसभा भवन के पास न्यू मार्केट स्थित एक दुकान पर काम करता है। वंश का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध है। दोनों के घर वालों को इसकी जानकारी है और कोई भी विरोध नहीं है। दोनों की शादी करवाने की बात भी चल रही है। उसी लड़की के साथ वो बोट क्लब गया था।

पिता गार्ड, दो भाई भी न्यू मार्केट की दुकानों पर करते हैं काम

वंश के पिता गार्ड का काम करते हैं। वंश तीन भाइयों में मंझला था। उसके दोनों भाई भी न्यू मार्केट में दुकानों पर काम करते हैं। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं परिजनों में शोक की लहर है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img