Wednesday, April 29, 2026
27.1 C
Bhopal

ग्वालियर में तलवार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा युवक

ग्वालियर में एक युवक हाथों में तलवार लेकर बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंच गया। उसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ से तलवार छीन कर अपनी निगरानी में ले ली। युवक के साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी था।

पुलिस कर्मियों ने जब पूछताछ कि तो उसने बताया कि उसका नाम रामवीर नरवरिया है। वह दीनदयाल नगर में मकान नंबर जीएल-1136 में निवास करता है। उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा है, इसलिए वह न्याय की गुहार लगाने के लिए आया है। अपनी सुरक्षा के लिए उसे तलवार साथ रखनी पड़ती है।

युवक बोला- आए दिन बदमाश करते हैं मारमीट

रामवीर ने बताया- एक महीने से वह हरेंद्र नरवरिया और उसके साथियों से परेशान है। इन लोगों से न ही उसकी दोस्ती है न ही दुश्मनी। इसके बावजूद भी हरेंद्र और उसके साथी बिना वजह उसे मारते-पीटते हैं। इतना ही नहीं 3 सितंबर को सुबह करीब 4.30 बजे हरेंद्र सिंह अपने 4-5 लोगों को लेकर उसके घर में जबरन घुस आया था और उसे बिस्तर से उठाकर अपने साथ ले गए।

घर से ले जाने के बाद हरेंद्र और उसके साथियों ने उसकी लाठी और बंदूक के बट से मारपीट की थी। हरेंद्र और उसके साथी आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। इसी कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है।

जान को खतरा इसलिए तलवार लेकर चलना पड़ रहा

रामवीर का कहना है कि हरेंद्र उनसे क्यों दुश्मनी रखता है वह समझ नहीं पा रहा हैं। आज भी हरेंद्र उसके साथियों ने उसे धमकी दी थी इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है। हरेंद्र उसके साथियों की शिकायत करने वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय आया था।

अफसरों ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

हालांकि, पुलिस अधिकारी ने इसकी शिकायत सुनने के बाद उसे भरोसा दिलाया है कि अब उसे इस तरह हाथ में तलवार लेकर नहीं घूमना पड़ेगा। पुलिस उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img