Monday, May 4, 2026
26.1 C
Bhopal

कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय ने खुद संज्ञान लेकर मृतक के परिवार को बीमे की राशि का दिया लाभ

 रतलाम से देवास लौट रहे एक कंपनी के इंजीनियर की कार को गांव सिंगावदा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार थी दी। हादसे में इंजीनियर और एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। देवास के 30 वर्षीय इंजीनियर दीपक राठौर निवासी जवाहर नगर और 28 वर्षीय विनोद धोलपुरे औद्योगिकी क्षेत्र देवास स्थित विप्रो विंग्स कंपनी में काम करते थे। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) के आंचलिक कार्यालय भोपाल के क्षेत्रीय आयुक्त अजय मेहरा ने संझान लेते हुए इंदौर आयुक्त को इस मामले में अविलंब कार्यवाही के लिए अवगत कराया था।

इंदौर क्षेत्र के आयुक्त अमरदीप मिश्र ने बिना समय गंवाय अधीनस्थ प्रवर्तन अधिकारी से संस्थान मेसर्स विप्रो वेईंग प्राइवेट लिमिटेड से दोनों मृतक सदस्यों की संपूर्ण जानकारी मंगाई और नियम अनुसार मृतक के परिवार को भविष्य निधि और बीमे की राशि का लाभ संबंधित परिवार के सदस्यों को दिलाया। दोनों मृतक के परिवार के सदस्यों को पात्रता अनुसार पेंशन दिया जाना प्रस्तावित है लेकिन ई- नामांकन नहीं होने से कई तरह की परेशानी आ रही है। ई- नामांकन प्रक्रिया के लिए भविष्य निधि कार्यालय सभी कंपनियों को बार-बार आग्रह कर रहा है कि यह जरूरी प्रक्रिया है। किसी अपरिहार्य स्थिति में मृतक के सदस्यों को परेशान ना होना पड़े इसके लिए कंपनियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ई- नामांकन प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण कराना चाहिए।

व्यापार के नाम पर ठगे 15 लाख 68 हजार रुपये

शहर में 15 लाख 68 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। खातीवाला टैंक निवासी यश भाटिया ने श्रीकृष्ण एवेन्यु निवासी वीर शर्मा और उज्जैन के श्रीराम कालोनी निवासी आकाश नरवरिया के खिलाफ थाना जूनी इंदौर में शिकायत दर्ज कराई। यश ने बताया कि व्यापार के लेनदेन के लिए आरोपी वीर और आकाश ने छलपूर्वक 15 लाख 68 हजार रुपये लिए थे। इसकी शिकायत पूर्व में जूनी इंदौर थाने में की गई थी। दोनों पक्षों को नोटिस भेज उनसे संपर्क किया और 28 किश्तों के माध्यम से यह राशि देने का समझौता हुआ था। पांच किश्त देने के बाद आरोपियों ने बकाया किश्त देना बंद कर दिया। आरोपियों के खिलाफ जूनी इंदौर थाने में केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img