Friday, June 19, 2026
30.8 C
Bhopal

छतरपुर काेर्ट ने अवैध रूप से सागवान की लकड़ी ले जाने वाले को सुनाई सजा

जंगल से सागवान की लकड़ी को अवैध रूप से ले जाने वाले कैलाश यादव को बड़ामलहरा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आशीष कुमार माथौरियाकी अदालत ने मामले के आरोपी को दो साल कठोर कैद की सजा सुनाई है।

अभियोजन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि एक मारूति वैन क्रमांक एमपी 16 सी 3905 में सागवान की 9 नग लकड़ी खटोला के जंगल से अवैध रूप से लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक पर प्रधान आरक्षक श्रीपाल ने एक आरक्षक के साथ शर्ती के जंगल में पहुंचकर देखा, तो एक व्यक्ति सागवान की लकड़ी मारूति वैन में लाद रहा था। घेराबंदी करके उसे पकड़कर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम कैलाश पुत्र आशाराम यादव निवासी कनेरा बताया, उसके पास सागवान की लड़की भरने के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले तो लकड़ी को जब्त कर ली गई। इस मामले में वन परिक्षेत्र बड़ामलहरा द्वारा आरोपी कैलाश के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना के बाद प्रकरण को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस मामले की अंतिम सुनवाई में अभियोजन की ओर से एडीपीओ दिनेश पटेल ने पैरवी करते हुए मामले के सभी सबूत और गवाह अदालत के सामने पेश किए। इनसे सहमत होकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आशीष कुमार माथौरिया की अदालत ने कैलाश को दोषी करार देकर मप्र वनोपज की धारा 16 में दो वर्ष के कठोर कारावास व दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img