Monday, May 11, 2026
39.1 C
Bhopal

जादू-टोना के शक में कर दी बुजुर्ग की हत्या

गुरुवार को हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम रिजगांव में 27 फरवरी को हुई बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 27 फरवरी को हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम अजनास निवासी सुखदेव (70 वर्ष) पिता झापू का शव ग्राम रिजगांव में मिला था। मृतक के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान एवं आसपास खून मिला था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी। बुधवार को हंडिया थाना पुलिस ने आरोपित भैरु सिंह (46 वर्ष) पिता बाबूलाल कलम निवासी ग्राम रिजगांव को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपित के पास धारदार हथियार टंगिया बरामद कर जब्त कर लिया है। बता दें कि हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम अजनास निवासी अमरसिंह पिता सुखदेव ने हंडिया थाने में सूचना दी थी कि उसके पिता सुखदेव की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उसका शव रिजगांव में सङक पर मिला था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।

हत्या कर 181 पर किया फोन

हंडिया थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने बताया कि आरोपित ग्राम रिजगांव निवासी भैरू सिंह (46 वर्ष) पिता बाबूलाल कलम द्वारा 27 फरवरी की दोपहर में दिनदहाङे ग्राम अजनास निवासी सुखदेव (70 वर्ष) पिता झापू की कुल्हाङी से हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है। भैरू सिंह ने हत्या करने के बाद सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन किया था। जिसमें उसने हत्या करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित भैरू को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

जादू-टोना से परिवार के लोग मरने से नाराज था आरोपित

हंडिया थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित आरोपित ग्राम रिजगांव निवासी भैरू सिंह (46 वर्ष) पिता बाबूलाल कलम ने अपना अपराध कबूल किया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि 7-8 वर्ष पहले सुखदेव (70 वर्ष) पिता झापू द्वारा जादू-टोना करने से उसके परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई थी। भैरू ने पूछताछ में बताया कि सुखदेव पहले रिजगांव आता था, तब वह उसके घर के सामने नींबू, भभूत फेंककर जाता था। इससे उसके परिवार के लोग बीमार हो जाते थे। इसी रंजिश के कारण उसने सुखदेव की हत्या की है।

हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार

27 फरवरी को ग्राम रिजगांव में हुई अजनास निवासी बुजुर्ग की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपित ने हत्या की वारदात के बाद सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन किया था। जिसमें हत्या करने की बात कही। जिसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम में दी गई। इसके बाद आरोपित से पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपराध कबूल किया है।

– सीएस सरियाम, टीआइ, हंडिया थाना

Hot this week

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

​विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई...

Topics

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img