Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

तेज स्पीड वंदे भारत से टकराए निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए

भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से एक निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए टकरा गए। जिसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया।

ये हादसा बुधवार दोपहर करीब पौन 4 बजे औबेदुल्लागंज स्टेशन के थोड़ा पहले हुआ। वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3.30 बजे निकली थी।

तेज आंधी से ट्रैक की ओर मुड़ गए निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए बताया जा रहा है कि औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन से पहले रेलवे की गति शक्ति परियोजना के तहत एक पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन पुल के सरिए तेज आंधी के कारण तिरछे होकर ट्रैक की ओर मुड़ गए थे।

इसी बीच वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजरी। ट्रैक की ओर मुड़े सरिए ट्रेन के कोच से टच हो गए। इस कारण कोच C-3 से C-7 तक के कोच सरिए से रगड़ते हुए निकले। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। ब्रेक लगने से यात्री डर गए।

ट्रेन की खिड़कियों के कांट टूटे, दहशत में आ गए यात्री इस हादसे में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि ट्रेन की खिड़कियों के कांच जरूर टूट गए हैं। ट्रेन में सवार यात्रियों ने कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए है। जिसमें बताया जा रहा है कि लोहे की छड़ ट्रेन के कांच फोड़कर अंदर तक आ गई है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img