Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में निगम के डंपर से कुचलकर युवक की मौत

भोपाल के प्रभात चौराहे पर नगर निगम के डंपर ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसा बुधवार दोपहर का है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि सुभाष विश्वकर्मा (32) पेशे से ड्राइवर था। वह रोज की तरह बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। सुभाष पेट्रोल पंप के पास सामने की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुभाष उछलकर नीचे गिरा और डंपर का पहिया उसके पेट से निकल गया।

आसपास के लोग दौड़कर आए तब तक चालक भाग निकला। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। सुभाष की मौत के बाद घर में मातम है। तीन बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। परिवार वालों ने बताया कि बुजुर्ग पिता टीबी से ग्रसित हैं।

घर में इकलौता कमाने वाला सुभाष था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। बुजुर्ग पिता के इलाज का खर्च कौन उठाएगा। इसको लेकर चिंता है। परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उसने शादी भी नहीं की थी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img