Wednesday, May 6, 2026
32.1 C
Bhopal

नदी से रेत का अवैध खनन लगातार जारी

बरही के जाजागढ़ क्षेत्र में नदी के अंदर पाइप मशीन डालकर रेत निकाली जा रही है लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले में जिम्मेदार मौन हैं। ऐसे वीडियो सामने आए हैं जो चौकानें वाले हैं। पाइप डालकर नदी की गहराई से पाइप डालकर रेत निकाली जा रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बफर जोन क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। जंगल के अंदर से गुजरने वाली नदी में पंप लगाकर कई फीट गहराई तक नदी में अवैध खनन किया जा रहा है।

मामला विष्टा कंपनी का है जो कटनी जिले में रेत खदान का ठेका चला रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विष्ठा कंपनी जिस तरीके से काम कर रही है और नियमों को नहीं मान रही है। नदी के अंदर से 100 फीट पाइप और मशीन डालकर रेत खोदकर निकाल रही है।

जिले भर में बने कई नाके : अवैध नाके जो कि लगातार सुर्खियों में है शासन की तरफ से 7 नाके हैं। जानकारी के अनुसार पूरे जिले में कई नाके बनाए गए हैं। फ्लाइंग जिन्होंने अवैध रेत पकड़ने का ठेका ले रखा है। जांच नाका को लेकर भी नागरिकों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के निर्देश खनिज विभाग को दिए थे। जांच में पता चला कि रेत ठेका कंपनी विस्टा सेल्स ने बिना अनुमति ही जांच नाका संचालित कर रही है। इससे पहले जिला खनिज अधिकारी संतोष सिंह ने बताया था रेत ठेका कंपनी ने दो स्थानों पर बिना अनुमति रेत जांच नाका लगाए थे। इसमें विलायतकला मोड़ और रुपौंद स्टेशन पहुंच मार्ग शामिल हैं। दोनों ही स्थानों पर बिना अनुमति नाका स्थापित किया जाना पाए जाने पर ठेकेदार मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया था लेकिन नागरिकों ने बताया कि कई स्थानों पर रेत के अवैध नाके संचालित हो रहे हैं जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img