Tuesday, June 9, 2026
34.5 C
Bhopal

निजी स्कूलों की मान्यता के लिए आवेदन 10 फरवरी तक मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

निजी स्कूलों की मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए आनलाइन आवेदन आगामी 10 फरवरी तक किए जा सकेंगे। मोबाइल एप से मान्यता आवेदन करते समय निजी स्कूल को निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई ) के मापदंडों की पूर्ति के लिए शाला में आवश्यक अधोसंरचना, कार्यरत शिक्षकों और स्कूल में आवश्यक संसाधनों की जीईओ टेग फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। मोबाइल एप के माध्यम से सहज एवं साक्ष्य आधारित मान्यता आवेदन करने और मान्यता आवेदनों के निराकरण की व्यवस्था की गई है। आरटीई एक्ट के अनुसार उपलब्ध मानकों की पूर्ति करने वाले निजी स्कूल की मान्यता जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) द्वारा तीन वर्ष के लिए जारी की जाएगी। इसी प्रकार बीआरसीसी द्वारा स्कूल का भौतिक सत्यापन कर निरीक्षण रिपोर्ट डीईओ को प्रेषित करने की समय सीमा निजी स्कूल द्वारा आनलाइन आवेदन करने के 15 कार्य दिवस के अंदर निर्धारित की गई है। डीईओ द्वारा मान्यता आवेदन के प्रकरणों का निराकरण की समय सीमा 45 दिन है। इनके अतिरिक्त डीईअो द्वारा मान्यता आवेदन निरस्ती दिनांक से 45 कार्य दिवस तक संबंधित निजी स्कूल कलेक्टर के समक्ष अपील कर सकते हैं। कलेक्टर द्वारा अपीलीय आवेदनों का निराकरण स्कूल के आवेदन प्राप्ति के 15 दिन तक किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने आवेदन करने में सुविधा की दृष्टि से समय-सारिणी के साथ ही विस्तृत निर्देश भी पत्र में दिए हैं।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img