Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

पुलिस कमिश्नर के लिए केंद्र सरकार से मांगे आइजी के दो पद

भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अब नए सिरे से आइपीएस कैडर रिव्यू होगा। इसके लिए गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। इसमें पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) के दो पद, डीआइजी के आठ और पुलिस अधीक्षक स्तर के 15 पद शामिल हैं। वहीं 21 पद समर्पित भी किए जा रहे हैं।

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर प्रदेश में आइपीएस संवर्ग में अधिकारियों की संख्या 166 से बढ़कर 174 हो जाएगी। गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कमिश्नर प्रणाली में पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

इसके लिए अब संवर्ग के पद स्वीकृत कराए जा रहे हैं। भोपाल और इंदौर में पुलिस महानिरीक्षक के दो पद मांगे गए हैं। वहीं, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, उपायुक्त के लिए संवर्ग के पद मांगे गए हैं।

इनके लिए 21 पद समर्पित करना भी प्रस्तावित किया गया है। इसमें पीटीआरआइ और जेएनपीए सागर के पुलिस महानिरीक्षक का पद शामिल है। इसके अलावा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में उप पुलिस महानिरीक्षक और प्रशिक्षण केंद्रों में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पद समर्पित किए जा रहे हैं।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img