Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल में चलती कार पर पथराव, बाल-बाल बचा परिवार

राजधानी में परिवार के साथ घर लौट रहे एक युवक की कार को कुछ लड़कों ने रोकने की कोशिश की। अनहोनी की आशंका के चलते युवक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी तो लड़कों ने कार पर पथराव कर दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के भीतर बैठेे लोग भी दहशत में आ गए। घटना ईदगाह हिल्स क्षेत्र में कैंसर अस्पताल के पास हुई। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट रोड स्थित स्प्रिंग कालोनी में रहने वाले मो. अजीम एजाज (34 वर्ष) निजी काम करते हैं। मंगलवार रात को वह अपने एक रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी थी। रात करीब 11:30 बजे अजीम कार से ईदगाह मस्जिद से कैंसर अस्पताल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह वाजपेयी नगर स्थित मल्टी के सामने पहुंचे, तभी सड़क पर खड़े कुछ लड़कों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया। खतरे की आशंका भांपकर अजीम ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान उन लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय वह घर चले गए थे। बुधवार शाम को उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे एसआइ जनार्दन मिश्रा ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img