Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल में रसोई गैस के रेगुलेटर का पाइप निकलने से झुलस गई थी महिला, मौत

गुनगा थाना इलाके में खाना पकाते समय गैस सिलिंडर का पाइप निकलने से भड़की आग से झुलसी महिला की बुधवार रात मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक सरिता पत्नी मनमोहन मीना (34), ग्राम जैतपुरा में परिवार के साथ रहती थी। उसका पति मनमोहन किसानी करता है। 30 जनवरी को रात आठ बजे सरिता रसोई में खाना गरम कर रही थी, पति दूसरे कमरे में भोजन कर रहा था। इस बीच अचानक पत्नी की चीख सुनकर मनमोहन रसोई में पहुंचा। उसने देखा सरिता आग की लपटों में घिरी थी। गैस के रेगुलेटर का पाइप निकल गया था। पाइप में आग लगी हुई थी। उसने किसी तरह आग बुझाई और पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आग बुझाने के दौरान मनमोहन के हाथ भी झुलस गए हैं। उपचार के दौरान बुधवार रात करीब 12 बजे सरिता की मौत हो गई। सरिता की दो बेटियां हैं।

स्कूटर ने मारी थी टक्कर, बुजुर्ग की 88 दिन बाद मौतउधर, छोला मंदिर थाना इलाके में एक स्कूटर चालक ने शाम की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। स्वजन ने दो-तीन अस्पताल में उनका उपचार कराया। घटना के 88 दिन बाद गुरुवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक कृष्ण अवतार (89), त्रिपति होम्स में रहते थे। वह नियमित रूप से शाम को टहलने जाया करते थे। छह नवंबर 2011 की शाम को वह घर के सामने टहलने निकले थे। इस दौरान एक स्कूटर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img