Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

बालाघाट के वारासिवनी में बिजली का तार टूटा, आंगन में बैठे पिता-पुत्री की मौत

वारासिवनी तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर सात कटंगी रोड में सोमवार को बिजली की तार की चपेट में आए पिता और पुत्री की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोपहर डेढ़ बजे बिजली खंभा में स्पार्किंंग के बाद बिजली का तार टूटकर आंगन में बैठे राजू टेकाम 40 वर्ष और उसकी छह वर्षीय पुत्री पलक टेकाम पर गिर गया। जिससे झुलसने से पिता और पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से वार्ड में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों के शव बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराकर स्‍वजनों को सौंप मर्ग कायम किया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर सात कटंगी रोड वारासिवनी निवासी राजू टेकाम अपने पुत्री पलक टेकाम के साथ अपने घर के आंगन में बैठे हुए थे। तभी वहां से गुजरा बिजली तार के खंभे में स्पार्किंग हुई और तार टूटकर आंगन में बैठे पिता-पुत्री पर गिर गया। इस घटना में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही स्पार्किंग की जानकारी विद्युत विभाग को दी गई थी। लेकिन उसके बाद भी विद्युत विभाग के जिम्मेदार नहीं पहुंचे और यह घटना हो गई।

वार्ड में अनेक जगह होती है स्पार्किंग : घटना के बाद आक्रोशित वार्डवासियों ने बताया कि बिजली के खंभे में एक ही जगह की बात नहीं है अनेक जगह इस तरह की स्पार्किंग होती है। जिसकी शिकायत अनेक बार विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन इस दिशा में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके परिणामस्वरूप सोमवार को यह हादसा हो गया। वार्डवासियों ने वार्ड में हो रही बिजली खंभों में स्पार्किंग को चेक कराए जाने की मांग की है।

इनका कहना है :

वार्ड नंबर सात कटंगी रोड वारासिवनी में बिजली खंभा में स्पार्किंंग हुई थी। जिससे तार टूटकर आंगन में बैठे पिता-पुत्री पर गिर गया। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दोनों के शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराकर स्‍वजनों को सौंप मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img