Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

बिजली कर्मियों की हड़ताल से अंधेरे में डूबा चंडीगढ़, जनजीवन प्रभावित, एस्मा के तहत कार्रवाई शुरू

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ 36 घंटे से अंधेरे में डूबी हुई है। शहर में सोमवार रात से बिजली संकट जारी है। स्थिति ये है कि लोगों के घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए हैं। मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगी है, जिससे लोग परेशान हैं। एस्मा लागू होने के बावजूद बिजली कर्मचारी हड़ताल को खत्म करने के लिए राजी नहीं है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को पेश होने के लिए कहा था। बिजली कर्मियों की हड़ताल पर चंडीगढ़ हाई कोर्ट को बताया कि रात 10 बजे तक पूरे शहर की बिजली बहाल कर दी जाएगी। अभी तक 80 प्रतिशत बिजली बहाल की जा चुकी है। सेना का टेक्नीकल विंग बिजली बहाल करने में जुटा है।

हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह मामला सीधे तौर पर अवमानना का है, जब मामला हाई कोर्ट में पेंडिंग है तो बिजली विभाग के कर्मचारियों का इस तरह हड़ताल पर जाना पूरी तरह से गलत है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई गुरुवार तक स्थगित करते हुए कहा है कि पहले पूरे शहर की बिजली बहाल की जाए आगे के आदेश कल दिए जाएंगे। ऐसे में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए प्रशासन ने एस्मा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली कर्मचारी संगठनों के 4 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर के वरिष्ठ सदस्य व इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा के साथ यूटी पावरमैन यूनियन के प्रधान ध्यान चंद व महासचिव गोपाल दत्त जोशी को सेक्टर-22 स्थित सूद धर्मशाला ले जाकर हिरासत में लिया। चंडीगढ़ प्रशासन ने सेना से मदद की मांग की थी। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस की टीम वेस्टर्न कमांड चंडीमंदिर से चंडीगढ़ पहुंच गई है। यह टेक्नीकल टीम बिजली सप्लाई को चालू कर रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि बिजली सप्लाई को पूरी तरह से दुरुस्त करने में टाइम लग जाएगा।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img