Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

इंदौर में पुलिस को देख भाग गई गुंडे मुख्तियार की पत्नी, डेढ़ किमी पीछा कर खेत से पकड़ा

राधिकाकुंज जमीन घोटाले में जेल में बंद गुंडे मुख्तियार शेख की पत्नी शबनम उर्फ शब्बो को विजय नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह राधिकाकुंज में प्लाट मालिकों को धमका कर भगा देती थी। पुलिस कथित भाजपा नेत्री कमलेश चौहान और उसके पति अमरसिंह की भूमिका जांच रही है। दोनों पर जमीन घोटाले के प्रकरण दर्ज हैं और जमानत पर छूटे हैं।

डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय के मुताबिक पिछले वर्ष अक्टूबर में फरियादी एजाज अहमद निवासी नेताजी सुभाष मार्ग की शिकायत पर आरोपित शबनम और उसके भतीजे आशिक पर प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने शबनम की तलाश में कई बार छापे मारे, लेकिन वह घर में नहीं मिली। टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक सूचना मिली थी कि शबनम बड़नगर में नाम बदल कर फरारी काट रही है। एएसआइ देवेंद्रसिंह सेंगर व प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा की टीम रेकी करने पहुंची तो पता चला शबनम ने ऐसी जगह घर बनाया था, जहां दूर से ही पुलिस की गाड़ियां नजर आ सकती हो। शनिवार को टीम ने मौका देखकर छापा मारा लेकिन शबनम को पुलिस आने की भनक लग गई और खेत में भाग गई। पुलिस ने डेढ़ किमी तक पीछा कर उसे गिरफ्तार किया। टीआइ के मुताबिक शबनम को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस भूमाफिया कमलेश और अमरसिंह के बारे में जानकारी जुटा रही है। कमलेश के विरुद्ध भी केस दर्ज है। वह जमानत पर जेल से बाहर है। कमलेश के बारे में खबर मिली है कि उसने कई प्लाटों पर फर्जी दस्तावेजों से कब्जा कर लिया है।

भूमाफिया के साथियों ने महिला की अंगुली चबाई

इंदौर। चंदननगर थाना क्षेत्र स्थित गीता पैलेस कालोनी में शनिवार को प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि भूमाफिया जफर खान के साथियों ने महिला की अंगुली ही चबा ली। शिकायतकर्ता नसरीन के मुताबिक पति वाजिद अली ने 18 लाख रुपये में प्लाट खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री और मूल दस्तावेज भी उनके पास है। शनिवार को सलीम, अजहर, तस्लीम अन्य महिलाओं के साथ प्लाट पर पहुंचे और कब्जा करने की कोशिश की। आरोपितों ने नसरीन के साथ मारपीट की और अंगुली चबा ली। नसरीन का आरोप है कि भूमाफिया जफर खान की पुलिस से साठगांठ है। एक प्लाट की दो-दो रजिस्ट्री कर पुलिसवालों से दबाव बनवाता है। राजवाड़ा क्षेत्र के एक नेता की मदद से पुलिसकर्मी विवादित प्लाट पर कब्जा करवा देते हैं।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img