Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

चारा घोटाला: 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले लालू यादव दोषी करार, सजा का ऐलान 21 फरवरी को

Lalu Yadav Fodder scam: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोरांडा कोषागार से धोखाधड़ी से निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया है। यानी लालू को एक बार फिर जेल जाना पड़ेगा। सजा का ऐलान 21 फरवरी को होगा। जानकारों के मुताबिक, यदि लालू यादव को 3 साल या इससे कम की सजा होती है तो वे इसी अदालत में चुनौती दे सकते हैं। वहीं इससे ऊपर की सजा के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटना होगा। लालू के वकील की अपील की है कि कोर्ट लालू यादव की उम्र और उनकी बीमारी को ध्यान में रखते हुए कम से कम साल की सजा दें।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में ट्रायल का सामना कर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित 99 अभियुक्तों की किस्मत का फैसला हो गया। बहस पूरी होने के बाद रांची में सीबीआई के विशेष जज एसके शशि की अदालत अपना फैसला सुनाया। लालू के खिलाफ यह पांचवां एवं अंतिम मामला है, जिसमें फैसला आ गया है। इससे पहले सीबीआई कोर्ट उन्हें चाईबासा के दो, देवघर और दुमका के एक-एक मामले में पहले ही सजा सुना चुकी है। इन मामलों में सजायाफ्ता लालू फिलहाल जमानत पर हैं। अब उन्हें डोरंडा कोषागार मामले में दोषी भी करार दिया गया है और उन्हें तत्काल न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।

इन बड़े चेहरों पर रही नजर: डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डा. आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, डॉ. केएम प्रसाद, डा. गौरी शंकर प्रसाद, तत्कालीन पशुपालन सचिव बेक जूलियस, समेत 99 अभियुक्त ट्रायल फेस कर रहे हैं।

स्टेट गेस्टहाउस में सजा लालू का दरबार: अदालत में पेश होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद रविवार को ही रांची पहुंच गए थे। वे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। सोमवार को राजद सुप्रीमो से मिलने के लिए बिहार, झारखंड के नेताओं का तांता लगा रहा। देर शाम तक गेस्ट हाउस परिसर में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img