Sunday, October 4, 2026
27.1 C
Bhopal

जबलपुर के गांवों में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट से वन्य जीवों को बढ़ा खतरा

जंगलों के आसपास के गांव में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाया जाने वाला करंट धीरे-धीरे वन्य जीवों के लिए खतरा बनता जा रहा है। बीते कुछ माह में कई वन्य जीवों जिसमें तेंदुआ से लेकर चीतल, हिरण शामिल हैं कि मौत इसी करंट के कारण हुई। अभी हाल ही में मझौली वन क्षेत्र के इंद्राणा में मृत मिले तेंदुए की मौत का कारण भी खेतों की मेड़ और बाड़ियों में लगाया गया करंट है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले भी खेतों में लगी फसलों की जानवरों से सुरक्षा व जंगली सुअरों के शिकार के लिए करंट लगाया जाता था लेकिन बीते कुछ सालों से अधिकांश गांव में करंट लगाकर फसलों की सुरक्षा की जाने लगी है। जिससे वन्य जीवों को सबसे अधिक खतरा रहता है। गर्मी के दिनों में वन्य जीव पानी व भोजन की तलाश में भटकर गांवों की तरफ आते हैं और इस करंट का शिकार बन जाते हैं।

वन विभाग के सदस्यों ने बताया कि शहर के चारों ओर के गांव जैसे ललपुर, भटौली, तिलहरी, छेवला, टेमर भीटा, खरहर घाट, जैतपुरी, गधेरी, सुंदरपुर, तिलगवां में फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों की मेड़ पर करंट लगाया जा रहा है। जिसकी चपेट में अनजाने में वन्य जीव आ रहे हैं। वन मंडल अधिकारी अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि इस तरह करंट लगाना अपराध है। तेंदुआ ही क्या ऐसे कई वन्य जीव हैं जो इस करंट के कारण अपनी जान से हाथ धो सकते हैं। इसलिए वन विभाग के सदस्यों को गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। वन मंडल अधिकारी ने बताया कि इंद्राणा के पास जो तेंदुआ मृत मिला था उसके अपराधी को निरंतर चली जांच पड़ताल के बाद पकड़ लिया गया है। अपराधी मझौली ग्राम पड़रिया का रहने वाला है और पूछताछ में उसने यह कबूल किया है कि आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए उसने करंट लगाया था। जिससे तेंदुए की मौत होने के बाद उसने तेंदुए को जंगल के कच्चे रास्ते पर डाल दिया था।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img