Tuesday, November 3, 2026
25.1 C
Bhopal

महिला पर दिनदहाड़े प्राणघातक हमला

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक महिला के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला महिला के पूर्व प्रेमी ने किया है। हमले के बाद महिला को गंभीर हालत में पाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पाटन पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम आखरा (35 साल) है। वह पाटन में ही रहकर वहां संचालित मां चंडी रेस्टोरेंट में काम करती है। आरोपी नेमीचंद साहू (38 साल) महिला का पूर्व प्रेमी है। आरोपी राजिम नवापारा का रहने वाला है। आज सुबह आखरा अनमोल बाजार पाटन के पास से गुजर रही थी। तभी वहां अचानक नेमीचंद आ गया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती उसने महिला के ऊपर हसिया से वार कर दिया। इससे उसके पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में पाटन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

Hot this week

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, कामकाज ठप

भोपाल: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अधिकारी और...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, कामकाज ठप

भोपाल: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अधिकारी और...

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी केयरटेकर आगरा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

भोपाल/आगरा: भोपाल के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img