Monday, November 2, 2026
22.4 C
Bhopal

लोकायुक्त भोपाल ने कमला नेहरू चिकित्सालय में पदस्थ लेखापाल हरेश आडवाणी को 4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया

आज दिनाँक 25.03.2022 को ,कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के अकाउंटेंट श्री हरीश आडवानी पुत्र श्री हेमराज आडवानी उम्र 56 वर्ष को लोकायुक्त दल भोपाल के द्वारा कार्यवाही करते हुए 4000 रू की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।यह पूरी कार्यवाही लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।जिन्हें आवेदक श्री शारदा प्रसाद सोन्धिया ने शिकायत की थी कि उनका हिपेटाईटीस इलाज का बिल 275000/ रु का भुगतान पेंडिंग है जिसकी स्वीकृति कराया जाना है इसके लिए 6000 रुपये की माँग की गयी तथा कार्य हो जाने पर 4000रुपये लेने पर सहमति बनी जिसे अभिप्राप्त करते हुए आज दोपहर 1:30बजे डॉ संजय जैन संचालक के कक्ष के ठीक सामने अपनी टेबल पर रिश्वत लेते हुए पकडा गया।जिस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई। । कमला नेहरू अस्पताल में कार्यवाही जारीहै ट्रैप दल में डी एस पी डॉ सलिल शर्मा, निरीक्षक द्वय मयूरी गौर एवं नीलम पटवा, स्टाफ सहित उपस्थित हैं।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img