Monday, June 22, 2026
35.9 C
Bhopal

जरूरी काम आज ही निपटा लें, कल से 4 दिन अटक सकते हैं काम; 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे बैंककर्मी

बैंक से जुड़ी यह काम की खबर है। यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे आज ही निपटा लें, वरना 4 दिन तक परेशान हो सकते हैं। शनिवार और रविवार को छुट्‌टी होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे तो सोमवार-मंगलवार (28 और 29 मार्च) को हड़ताल होने से काम अटक सकते हैं।केंद्र सरकार के विरोध में देशभर के 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं कई स्वतंत्र ट्रेड यूनियन 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंक, बीमा, राज्य, केंद्र, बीएसएनएल, आयकर, पोस्ट ऑफिस, कोयला, रक्षा, आशा, उषा, आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजनकर्मी, मेडिकल री-प्रेजेंटेटिव, खेत, खदान, भवन निर्माण एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत ट्रेड यूनियन के कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल से सबसे अधिक बैंक प्रभावित रहेंगे, क्योंकि कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे, जबकि अधिकारियों के संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। ऐसे में भले ही बैंक खुल जाए, लेकिन कामकाज अटक जाएंगे।राजधानी में 300 ब्रांचराजधानी में बैंक की 300 ब्रांच हैं। दो दिन तक ये ब्रांच बंद रहेंगी। सोमवार-मंगलवार को कई ब्रांच खुलेगी जरूर, लेकिन कर्मचारी नहीं रहेंगे। इस कारण कामकाम अटकेगा।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img