Thursday, July 9, 2026
28.4 C
Bhopal

शाहपुरा तालाब में विसर्जित कर रहे पूजन सामग्री, कुंडों में नहीं डाल रहे लोग

 नगर निगम प्रशासन ने पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए अलग-अलग जगहों पर कुंड बनाए हैं। उसके बाद भी लोग तालाबों में पालीथीन सहित पूजन सामग्री विसर्जित कर देते हैं। इससे तालाब प्रदूषित हो रहा है। बीते कई दिनों से शाहपुरा तालाब में सीधे आने-जाने वाले लोग पूजन सामग्री फेंक रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने शाहपुरा तालाब के पास बने कुंड को बंद भी कर दिया। दूसरी तरफ अलग से कुंड बनाने के बाद भी लोग कुंड में पूजन सामग्री फेंकने की जगह तालाब में ही डाल रहे हैं। इससे तालाब प्रदूषित हो रहा है। कई बार ताला पर पालीथीन तैरने लगती हैं। नगर निगम प्रशासन को तैरती हुई पालीथीन को साफ करना पड़ता है। इसमें नगर निगम प्रशासन का लाखों रुपये खर्च होता है। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा को बार-बार साफ-सफाई करानी पड़ती है। शाहपुरा को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कई बार साफ-सफाई अभियान चलाया। अलग-अलग गैर शासाकीय संस्थाओं ने स्वचछता अभियान चलाए। इसके बाद भी लोग जागरुकता नहीं दिखा रहे हैं। आए दिन पूजन सामग्री फूल, भगवान की मूर्तियां सहित अन्य सामग्री विसर्जित डाल देते हैं। सड़क से आने-जारने वाले लोग वाहनों से तालाब की जालियों के ऊपर से पूजन सामग्री फेंक देते हैं। इससे तालाब में गंदगी बढ़ जाती है। नगर निगम प्रशासन पूजन सामग्री डालने वालों पर स्पाट फाइन भी नहीं लगा पाता है। यदि ऐसे ही तालाब में पूजन सामग्री डलती रही तो आने वाले दिनों में बार-बार तालाब की सफाई के लिए नगर निगम प्रशासन पैसों की बर्बादी करता रहेगा। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि लोगों को जागरुकता दिखानी होगी। तालाबों में पालीथीन न फेंके। पूजन सामग्री कुंडों में डालें।

Hot this week

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

Topics

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img