Monday, July 13, 2026
25.7 C
Bhopal

अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, सोनभद्र रैली में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के सोनभद्र में रैली को संबोधित किया। पीएम ने इस चुनावी रैली के दौरान युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया में जो हालात बनें हैं वो आप देख रहे हैं। ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत कईं हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने 4 मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है। मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

सोनभद्र रैली में और क्या बोले पीएम मोदी

बदलते हुए समय में भारत को और ज्यादा ताकतवर बनना ही होगा। भारत तभी ताकतवर बनेगा, जब दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम से कम होगी।

जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हों, जो भारत की सेनाओं के अपमान करते हों, जो भारत के उद्यमियों की मेहनत से चल रहे मेक इन इंडिया अभियान का मखौल उड़ाते हों। वो घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते।

इन घोर परिवारवादियों ने कदम कदम पर भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये अपमान यूपी के लोगों का अपमान है।

मैं आज सोनभद्र आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने के लिए जिन्होंने मजबूर किया है। आजादी के बाद इन लोगों को जब-जब सरकार बनाने का मौका मिला, आपकों पीछे रखने का काम किया।

ऐसे लोगों को आप कभी माफ मत करना।

हमनें हजारों घर सोनभद्र में बनाएं हैं। जो लोग बाकी बचे हैं, उनको भी 10 मार्च के बाद फिर से योगी जी की सरकार बनने के बाद पक्के घर बनने का काम तेजी से आगे बढ़ाकर एक एक परिवार को पक्का घर मिलेगा।

घर वो जिसमें नल से जल पहुंचे, इस अभियान को भी हम तेज गति से चला रहे हैं। सिर्फ इन दोनों योजनाओं के लिए इस वर्ष मोदी ने बजट में 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

दशकों बाद आज धरती आबा बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय सेनानियों, क्रांतिवीरों के योगदान को हमारी सरकार ने राष्ट्रीय पहचान दी है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है।

पीएम किसान सम्मान निधि का बड़ा लाभ भी इन क्षेत्रों के किसानों को मिला है। अकेले सोनभद्र जिले में 2 लाख से अधिक किसानों के खातों में 350 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम जमा हो चुकी है।

Hot this week

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

Topics

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img