Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

ग्वालियर में निजी अस्पताल में चली गोली, अटेंडेंट घायल, डाक्टर पर लगाया आरोप

शिंदे की छावनी स्थित थरेजा अस्पताल में भर्ती मरीज का अटेंडेंट संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल हो गया। अटेंडेंट का आरोप है कि अस्पताल संचालक डा. संजीव थरेजा ने उसे गोली मारी है। जबकि डाक्टर का कहना है कि उसका कोई विवाद ही नहीं हुआ। उसे तो गोली चलने की आवाज आई। उन्होंने मरीज व अटेंडेंट को भागते हुए देखा। मरीज को पकड़ लिया पर घायल अटेंडेंट भाग निकला। इधर पुलिस ने घायल को जेएएच में भर्ती करा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मोहना का रहने वाला 60 वर्षीय सतपाल सिंह एपेंडेंक्स की शिकायत को लेकर बुधवार को शिंदे की छावनी स्थित थरेजा अस्पताल में भर्ती हुआ था। सतपाल ने प्राइवेट रूप ले रखा था। सतपाल का साला सत्यवीर सिंह निवासी चीनौर उम्र 56 साल उसे देखने के लिए गुरुवार की सुबह अस्पताल पहुंचा था। शाम के समय कक्ष से अचानक गोली की आवाज आई। गोली सत्यपाल के कंधे से नीचे लगी थी। खून से लथपथ सत्यपाल और उसका जीजा सतपाल दोनों अस्पताल से भगे। इसी बीच अस्पताल के स्टाफ ने मरीज सतपाल को पकड़कर वापस कक्ष में लिटा दिया पर सत्यपाल भाग कर इंदरगंज थाने पहुंचा। इंदरगंज पुलिस ने घायल को सत्यपाल को जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि उसका पुराना विवाद डा. संजीव थरेजा से चल रहा है। जिसको लेकर डा. थरेजा ने उसे तमंचे से गोली मार दी। जिस स्थन पर अस्पताल में गोली चलना बताया जा रहा है वहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा और पुलिस को घटना स्थल पर एक तमंचा भी पड़ा मिला।

वर्जन-

मैं शाम के वक्त दूसरी मंजिल पर भर्ती मरीजों को देखने के लिए राउंड पर था, तभी अचानक गोली की आवाज आई। मरीज व अटेंडेंट भाग रहे थे। जिन्हें स्टाफ की मदद से पकड़ने का प्रयास किया। अटेंडेंट तो भाग निकला व मरीज को पकड़कर भर्ती कक्ष में लिटा दिया। मेरा कोई विवाद नहीं हुआ, उसने खुद को गोली मारी, पर क्यों मारी नहीं पता। हो सकता है कि पुरानी कोई रंजिश रखता हो। मरीज दो दिन से भर्ती है और उसने एक पैसा तक जमा नहीं किया अस्पताल में।

डा संजीव थरेजा, अस्पताल संचालक

वर्जन-

घायल का कहना है कि उसका डा. संजीव थरेजा से पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर उसने गोली मार दी। घायल को भर्ती करा दिया अभी ज्याद कुछ बताने की स्थिति में वह नहीं है। मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img