Tuesday, June 9, 2026
34.5 C
Bhopal

ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह का अलग अंदाजः दीनदयाल रसाेई में खिंचवाई सेल्फी, चाैपाटी पर खाया पनीर चीला और पुलाव

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान साेमवार काे ग्वालियर में कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। जेयू के अटल सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयाेजित कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद सीएम ग्वालियर घूमने के लिए निकले। इस दाैरान बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में पहुंचकर लाेगाें का हालचाल जाना। इसके बाद यहां दीनदयाल रसाेई में पहुंचकर बालिका मानवती के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर चलित रसाेई में सीएम ने खुद थाली पराेसी और कंबल बांटे। इसके बाद फूलबाग चाैपाटी पर पहुंचकर पनीर चीला और पुलाव का लिया आनंद। इस दाैरान दुकानदाराें ने अपनी समस्याओं से भी सीएम काे अवगत कराया। वहीं वन स्टाप सेंटर में पहुंचने पर जब भवन निर्माण में देरी की जानकारी लगी ताे पीआइयू के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री काे कारण बताओ नाेटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीएम बाेले-तीखा हैः सीएम शिवराज सिंह ग्वालियर प्रवास के दाैरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर, मंत्री भारत सिंह कुशवाह सहित तमाम कार्यकर्ताओं के साथ फूलबाग चाैपाटी पर पहुंचे। सीएम ने यहां पर दुकानदाराें की समस्याओं काे सुनने के बाद लजीज व्यंजनाें का स्वाद लिया। जब दुकानदाराें ने पूछा कि सर कैसा है ताे वह बाेले तीखा है और फिर हंसी के ठहाके गूंज उठे।

महिलाएं बाेलींः बस मामाजी आपसे उम्मीद हैः सीएम इस दाैरान हाट बाजार भी पहुंचे। यहां पर स्व दीदियाें ने बताया कि भितरवार और घाटीगांव में एफपीओ( फार्मर प्राेडक्शन आर्गनाइजेशन) बने हैं, जिससे हम सबकाे बड़ा फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त आवंटन कर मुरार व डबरा ब्लाक में भी महिलाओं के एफपीओ बनाने के निर्देश कलेक्टर काे दिए। इस दाैरान महिलाओं काे नबार्ड से मदद दिलाने के लिए भी कहा गया है। महिलाओं ने कहा कि वह और मेहनत से कार्य करेंगी और आगे अधिक बेहतर प्राेडक्ट दिखाई देंगे। महिलाओं ने कहा कि मामाजी आपसे ही उम्मीद है।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img