Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

दिग्विजय सिंह समेत भोपाल में 2024 नए कोरोना मरीज मिले, एक की मौत

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीटर के जरिए यह जानकारी दी है। इसके अलावा भोपाल में सोमवार को 7003 सैंपल की जांच में 2024 मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 29 फीसद रही। निजी अस्पताल में एक मरीज की मौत भी हुई है। नए मरीजों में 151 बच्चे भी शामिल हैं। प्रदेश में मिले 10,585 नए मरीज वहीं राहत की बात है कि मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार दूसरे दिन भी कम हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को 80,967 सैंपलों की जांच में 10,585 नए मरीज मिले हैं।

छह मरीजों की मौत हुई है। इनमें चार इंदौर, एक भोपाल और एक जबलपुर में है। शुक्रवार को 83,365 सैंपलों की जांच में 11,253 मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 11,274 मरीज मिले थे। अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंच गया है। 1034 पाजिटिव और 145 संदिग्ध मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 69,893 है।

मध्य प्रदेश में आज चरम पर हो सकती तीसरी लहर

कानपुर (ब्यूरो)। कानपुर आइआइटी के प्रोफेसर पद्मश्री मणीन्द्र अग्रवाल के अनुसार मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर 25 जनवरी को चरम पर हो सकती है। केरल में यह स्थिति सात फरवरी को आ सकती है। इस दौरान एक लाख मामले रोजाना आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि जांचें बढ़ने पर ग्राफ बदल सकता है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img