Thursday, July 16, 2026
35.9 C
Bhopal

चोरों से 1.83 लाख सहित सोने व चांदी के जेवर किए बरामद

सीहोर। नसरुल्लागंज पुलिस को थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर संदेही महिला मोनिका पैठारी पति संजय उम्र 24 साल निवासी ग्राम बमनगांव थाना डोलरिया जिला होशंगाबाद वर्तमान निवासी ग्राम भिलाई चौकी लाङकुई थाना नसरुल्लागंज को पकङा। जिससे पूछताछ की गई पूछताछ में 28 जनवरी को हुई ग्राम भिलाई में अपने प्रेमी कृष्णगोपाल बनवारी निवासी लाङकुई के साथ मिलकर अपने ही मायके में चोरी करना व चोरी के जेवरातों को रवि सोनी, मृगनयनी ज्वैलर्स पर दिलीप सोनी व सोनम ज्वैलर्स पर संजय सोनी पर निवासी नसरुल्लागंज की दुकानों पर एक-एक करके बेचना स्वीकार किया। उक्त चोरी के माल में सोने चांदी के जेवरात व बाकी जेवरात को गलवाकर बेचना कबूला। आरोपितों के पास से नकदी एक लाख 32 हजार 270 रुपये व सोने-चांदी के जेवरात आरोपितों के कब्जे से समक्ष पंचान के विधिवत जब्त किया गया। साथ ही बाकी जेवरात को बेचकर मिले रुपये को दोनों ने मिलकर खाने-पीने, कपड़े व अन्य खरीदी में खर्च करना बताया।

जानकारी अनुसार 28 जनवरी को फरियादी मनोज पैठारी द्वारा एक आवेदन पेश किया। जिसमें बताया कि 15 नवंबर 21 को मेरे घर पर पैटी मे दो मंगलसूत्र, सोने के पेंडिल व मोती वाले दो सोने की अंगूठी जेंट्स, एक सोने की अगुंठी लेडिस, एक जोडी टापस सोने का, पायजैब एक जोडी चांदी की, एक जोडी पांव की पट्टी चांदी की, एक कंदौरा चार सर चांदी का, एक हाफ कंदौरा फैंसी चांदी का, पांच जोडी बिछूडी चांदी की, एक जोड़ हाथ का चूडा चांदी का बच्चे का, एक जोड़ पायल बच्चे की चांदी की पुरानी इस्तमाली कीमती लगभग 90 हजार रुपये रखे थे। जो घर के कमरे मे रखी पेटी मे नहीं मिले, मुझे शंका है कि मेरी बहन मोनिका पैठारी गहने चोरी कर ले गई है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराद पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार कर आरोपित रवि सोनी से जेवरात गलाकर बेचने पर उनकी नकदी एक लाख छह हजार 210 व दो सोने की अंगूठी वजन 1.510 मिली ग्राम, 1.310 मिली ग्राम कीमती 35 हजार, पांच जोङ चांदी की बिछिया कीमती चार हजार रुपये, आरोपित मृगनयनी ज्वैलर्स पर दिलीप सोनी से 12 हजार की अगूठी गली हुई वजन 2.350 मिली ग्राम व आरोपित सोनम ज्वैलर्स पर संजय सोनी से 26 हजार 60 रुपये नकदी जप्त किए। चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात सोना 5.17 ग्राम व चांदी की पांच जोङ बिछिया कीमती लगभग चार हजार रुपये व नकदी एक लाख 32 हजार 270 रुपये कुल कीमती एक लाख 83 हजार 270 रुपये जब्त किए गए।

Hot this week

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान 'नशे...

भोपाल: डीबी सिटी मॉल में शहर का पहला 120kW अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जर शुरू

​भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए राहत भरी...

इंदौर: ऐप अपडेट करना पड़ा महंगा, फ्रूट व्यापारी के खाते से उड़े 3.92 लाख

​इंदौर। शहर के सराफा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी...

भोपाल में खौफनाक वारदात: खजाने के अंधविश्वास में पिता ने की बेटी की बलि

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में एक दिल दहला...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img