Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

जीजा ही निकला इकलौते साले का हत्यारा

भोपाल में जीजा ने चंद रुपयों के लिए अपने इकलौते साले के पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ साले को आरोपी ही खुद ऑटो में अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पिपलानी पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सका।घर से कुछ दूरी पर चाकू मारा थाआनंद नगर निवासी 24 वर्षीय कपिल वर्मा पिता किशनलाल वर्मा प्राइवेट जॉब करता था। करीब 4 मार्च को कपिल के पिता की किशानलाल की मौत हो गई थी। उनके दाह संस्कार से लेकर अन्य खर्च कपिल के पटेल नगर में रहने वाले जीजा अनिल मेहरा ने किया था। कपिल की मां बेबी वर्मा ने बताया कि उन्होंने उसके रुपए लौटा दिए थे, लेकिन उसके बाद भी वह और रुपए मांग रहा था। होली के एक दिन बाद 19 मार्च को अनिल उनके घर पहुंचा। उसने गाली-गलौच करते हुए बेबी से झगड़ा शुरू कर दिया। वह कपिल को मारपीट करते हुए अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह कपिल को गंभीर हालत में अपने साथ अस्पताल ले गया। उसने अस्बपताल में बताया कि कपिल गिर गया था। इसके कारण उसकी चोट लगी हैं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img