Thursday, October 29, 2026
25.1 C
Bhopal

पत्नी की हत्या करने वाले जालिम पति को हुई जेल

गया: बिहार के गया में 9 साल से लापता एक महिला उसके ससुराल वालों को बाजार में मिली है. महिला को पुलिस हिरासत में रखा गया है. महिला का पति अपहरण व हत्या के आरोप में 3 महीने की सजा काट चुका है. पत्नी दूसरी शादी कर रह रही थी. इस महिला के मायके वालों ने पति, सास व देवर पर हत्या का केस दर्ज कराया था. जानकारी के अनुसार, बिहार के गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अबगिला में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जिस महिला के अपहरण व हत्या के आरोप में उसका पति जेल में 3 महीने काट चुका है, वह महिला आज बाजार में घूमती मिली है. इस महिला के पति विजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी उषा कुमारी अचानक कहीं चली गई थी. इससे पहले भी वह कई बार घर से भाग कर पटना के मीठापुर अपने मायके चली जाती थी।

Hot this week

जबलपुर: चरगवां पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर की वेन्यू कार से अवैध शराब जब्त

जबलपुर: चरगवां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ...

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img