Monday, October 5, 2026
21.6 C
Bhopal

मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे मांडू, हेलीपैड पर दिया गया गार्ड आफ ऑनर

न्यूज। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल शुक्रवार को सुबह 10 बजे मांडू पहुंचे। यहां ऐतिहासिक मीरा की जिरात पर स्थित हेलीपैड पर प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी जिला पंचायत सीईओ केएल मीणा एडीएम श्रंगार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के साथ धरमपुरी के पूर्व विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल के आगमन एवं स्वागत किया।

यहां उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर राज्यपाल के वाहन का काफिला मालवा रिसोर्ट की ओर बढ़ा। यहां कुछ देर रुकने करने के बाद राज्यपाल का काफिला रॉयल पैलेस जहाज महल की तरफ रवाना हुआ। राज्यपाल मांडू में जहाज महल के साथ चंपा बावड़ी, हिंडोला महल, होशंग शाह का मकबरा, जमी मस्जिद, बाज बहादुर का महल और रूपमती महल का अवलोकन कर मांडू के इतिहास को जानेंगे।

इसके बाद वे नालछा विकासखंड के आदिवासी बहुल गांव कागदीपुरा पहुंचकर शासन की व्यवस्थाओं और योजनाओं की जानकारी लेंगे। जानेंगे वही आदिवासी विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें अपनी तरफ से उपहार भी बाटेंगे।

राज्यपाल के दौरे को लेकर पिछले तीन दिनों से मांडू में तैयारियां जारी थी। पूरे मांडू को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है मार्ग को एकांकी कर दिया गया है। मांडू से लेकर कागदीपुरा लगभग 13 किलोमीटर तक जगह जगह सुरक्षा के कड़े पहरे देखने को मिले। राज्यपाल शाम पांच बजे मांडू से पर्यटन नगरी महेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img