Friday, October 16, 2026
26.3 C
Bhopal

MBBS में प्रवेश दिलाने के नाम पर 28.75 लाख लिए

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक डॉक्टर के बेटे का एमबीबीएस में प्रवेश कराने के नाम पर 28.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पैसे देने के बाद भी आरोपी ने प्रवेश नहीं कराया। इसी बीच अच्छे नंबर आने पर युवक का मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हो गया लेकिन आरोपी ने पैसे वापस नहीं लौटाए। मामले में फरियादी ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी माधव गोविंद पिता रामभरोसे गुप्ता निवासी मोहन नगर वार्ड ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि वे आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं। मेरा बेटा वर्ष 2022 में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान मेरी दुकान पर रामकुमार उपाध्याय निवासी चमेली चौक दवा लेने के लिए आते थे।

जिनको मैंने बताया कि मेरा बेटा मेडिकल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है। लेकिन उसके कम नंबर आए हैं तो रामकुमार उपाध्याय ने कहा कि मेरे मेडिकल कॉलेजों में अच्छे संबंध हैं और मेरी बड़े-बड़े राजनेताओं से पहचान है। मैंने अब तक कई लड़कों के एडमिशन कराए हैं। मैं तुम्हारे बेटे का भी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन करा दूंगा। जिसके लिए 25 से 30 लाख रुपए लगेंगे।

पैसे लौटाने से कर दिया मना

रामकुमार के कहने पर मैंने वर्ष 2022 मई-जून माह से वर्ष 2023 तक 26 लाख रुपए नकद दिए। जिसके लिए मैंने अपना घर तक गिरवी रख दिया था। जिसके बाद रामकुमार ने कहा कि तुम्हारे लड़के का एडमिशन हो गया है। मैंने फिर उसे 2.75 लाख रुपए और दिए। जिसके बाद 2023 में मेरे बेटे के अच्छे नंबर आने पर उसका महावीर मेडिकल कॉलेज भोपाल में एडमिशन हो गया।

मैंने रामकुमार के द्वारा एडमिशन न करा पाने के कारण जब उससे अपने 28 लाख 75 हजार रुपए वापस मांगे तो उसने कहा कि तुम्हारे पैसे जमा हैं। वह मिल जाएंगे तो वापस कर दूंगा। लगातार टालता रहा। दो से तीन दिन पहले उसने स्पष्ट रूप से कह दिया कि रुपए नहीं है। तुम से जो बने कर लेना। जिसके बाद शिकायत करने आया हूं। शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img