Friday, July 10, 2026
30.6 C
Bhopal

71 साल की बुजुर्ग को बेटा-बहू ने पीटा

जिस बेटे को मां-बाप अपने खून-पसीने से पालते हैं, उससे उम्मीद होती है कि वही बुढ़ापे की लाठी बनेगा। लेकिन, जब वही बेटा हैवानियत पर उतर आए, तो माता-पिता पर क्या गुजरती है, यह दर्द 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला मलका खान झेल रही हैं। अपने ही बेटे की प्रताड़ना से त्रस्त होकर बुजुर्ग महिला को आखिरकार पुलिस से न्याय की गुहार लगानी पड़ी।

मंगलवार को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला निवासी मलका खान पुलिस मुख्यालय पहुंचीं। कांपती आवाज और नम आंखों के साथ उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनका बेटा पप्पू मामूली पैसों के लिए सरेराह उनके साथ मारपीट करता है और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

पति की हो चुकी है मौत, किराए की रकम है सहारा मलका खान के दो बेटे हैं। वे छोटे बेटे पप्पू के साथ ही रहती हैं, जबकि बड़ा बेटा अलग रहता है। पति छोटे खान की मौत के बाद से मलका खान अपने बड़े मकान में रहने वाले किरायेदारों से मिलने वाले किराए की रकम से ही अपना जीवन यापन कर रही हैं।

यही किराए की रकम अब विवाद की जड़ बन गई है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि बेटा पप्पू किरायेदारों से मिलने वाली पूरी रकम खुद रखना चाहता है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बेटे ने बेरहमी से उनके साथ मारपीट की।

बीच बचाव करने वालों के साथ भी मारपीट पीड़िता के अनुसार, मारपीट की हद उस वक्त पार हो गई जब बेटे ने उन्हें घर के बाहर सड़क पर पीटा। इस दौरान घर में रहने वाली बड़ी बहू रीना ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बेटे ने उसके साथ भी मारपीट की।

इस घटना से जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी वीडियो के सामने आया है। जिसमें महिला के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहले भी की है पुलिस से शिकायत मलका खान का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाना पुलिस से भी की थी, लेकिन वहां से उन्हें कोई ठोस मदद नहीं मिली। पुलिस की अनदेखी से हताश होकर उन्हें इस उम्र में जनसुनवाई में आकर अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखना पड़ी।

उन्होंने मांग की है कि पुलिस उनके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके और आगे इस तरह की प्रताड़ना न झेलनी पड़े।

Hot this week

भोपाल: बीमारी से परेशान 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान

​भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक...

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...

Topics

भोपाल: बीमारी से परेशान 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान

​भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक...

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img