Monday, October 5, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में मुरम से भरे 9 डंपर, 1 पोकलेन जब्त

भोपाल के बैरसिया रोड स्थित ईटखेड़ी में खनिज विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां से गुजर रहे 9 डंपर जब्त किए गए। इनमें कोपरा मुरम भरी हुई थी। एक पोकलेन मशीन भी पकड़ी। जिन्हें ईंटखेड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। कइयों ने रास्ते ही बदल लिए।

खनिज विभाग का अमला सुबह से शाम तक कार्रवाई में जुटा रहा। खनिज अधिकारी अशोक नागले ने बताया कि डंपर के साथ एक पोकलेन मशीन भी जब्त की गई है। कार्रवाई जारी है।

एक सप्ताह से उठ रहा मुद्दा बता दें कि पिछले एक सप्ताह से अवैध खनन का मुद्दा उठ रहा है। भोपाल जिला पंचायत में 11 जुलाई को साधारण सभा की मीटिंग में भी यह मामला जनप्रतिनिधियों ने उठाया था। उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर आदि ने खनिज खदानों के आसपास तार फेंसिंग नहीं होने और अवैध खनन का मुद्दा उठाया था। उपाध्यक्ष जाट खनिज विभाग के अफसरों पर जमकर भड़के थे। उन्होंने कहा था कि सरकार पौधे रोप रही है। अभियान चला रही है। हमने भी जंगल और गांवों में पौधे रोपे, लेकिन खनिज खदानों के आसपास से इन्हीं पौधों को उखाड़ दिया गया। मेरे पास इसके सबूत हैं। यदि मैं गलत हूं तो इस्तीफा दे दूंगा।

उन्होंने कहा था कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। जिम्मेदार अफसरों का इस ओर ध्यान नहीं है। हमने जहां पर पौधे रोपे, उन्हें ही खनिज खदान संचालकों ने जेसीबी से उखड़वाकर फेंक दिया, जबकि खदान की निश्चित सीमा होती है और तार फेंसिंग कराना पड़ती है। पूरे जिले में नियम से ज्यादा खनन हो रहा है। इसमें जिम्मेदार भी शामिल हैं। इसके बाद कलेक्टर ने खदानों के आसपास तार फेंसिंग कराने को कहा है।

कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए थे निर्देश

सोमवार को इसी मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खनिज विभाग के अफसरों से कार्रवाई करने को कहा था। उन्होंने सभी खदानों पर तार फेंसिंग करने के निर्देश दिए थे। जिपं उपाध्यक्ष जाट ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। बैरसिया इलाके में खनन माफिया ज्यादा सक्रिय है।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img