Monday, October 5, 2026
24 C
Bhopal

भोपाल में 30 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ा अधेड़

भोपाल कलेक्टोरेट के बाहर स्थित बस स्टॉप की छत पर चढ़ने के बाद अधेड़ व्यक्ति होर्डिंग पर चढ़ा रहा। करीब तीस फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद व्यक्ति होडिंग के पाइप पर बैठ गया। यहां से आते और जाते राहगीरों को अपशब्द कहने लगा। तब राहगीरों की सूचना पर स्पॉट पर पहुंची कोहेफिजा पुलिस ने उसे समझाइश देकर उतरने को कहा।

हालांकि पुलिस की टीम को देखकर व्यक्ति जान देने की बात करने लगा। तब करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से उसे नीचे उतारा। इसके बाद में उसे रैन बसेरे में भिजवा दिया गया।

टीआई केजी शुक्ला के मुताबिक मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के करीब बस स्टॉप की छत पर चढ़ने के बाद होर्डिंग पर चढ़कर बैठने की जानकारी दी। तत्काल मैं और स्टाफ मौके पर पहुंचे। व्यक्ति को समझाइश दी लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

पुलिस टीम देखते ही होर्डिंग पर बैठ गया

पुलिस टीम को देखकर होर्डिंग पर ही बैठ गया। यहां बैठकर हंगामा करता रहा। उसकी कोई डिमांड नहीं थी। किसी तरह से बातों में लगाकर पुलिस जवानों की मदद से उसे उतारा जा सका।

नहीं बताया नाम और पता

टीआई के मुताबिक व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा था। कई बार नाम और पता पूछने पर भी उसने अपने और परिवार के संबंध में जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि वह बातचीत साधारण कर रहा था। इसके बाद में उसे रैन बसेरा में शिफ्ट करा दिया गया।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img