Sunday, November 15, 2026
28.1 C
Bhopal

23 साल के बेरोजगार युवक ने फांसी लगाई; जॉब नहीं मिलने से परेशान था

भोपाल में 23 साल के एक बेरोजगार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात करीब तीन बजे बड़ी बहन ने छोटे भाई को फंदे पर लटका देखा था। वह बीए करने के बाद जॉब की तलाश में था। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इधर एक मामले में 17 साल की नाबालिग छात्रा ने पिता की डांट से नाराज होकर फांसी लगा ली।युवक जॉब नहीं मिलने था परेशानऐशबाग पुलिस के अनुसार मूलत: सिलवानी का रहने वाला 23 साल का नीरज अपनी बहन के साथ ओल्ड सुभाष नगर में किराए से रहता था। वह करीब 15 दिन पहले ही सिलवानी से भोपाल आया था। उसकी बड़ी बहन प्रीति प्राइवेट जॉब करती है, जबकि वह जॉब की तलाश कर रहा था। प्रीति ने पुलिस को बताया कि नीरज ने बीए कर चुका था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ प्राइवेट जॉब की तलाश कर रहा था।शनिवार रात उन्होंने साथ में खाना खाया। वह बाहर वाले कमरे में सो गई, जबकि नीरज अंदर वाले कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब 3 बजे नींद खुलने पर उसे नीरज फंदे पर लटका देखा था। उसकी चीख सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सिलवानी के लिए रवाना हो गए। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं।

Hot this week

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

Topics

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img