Tuesday, October 6, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में कार के परखच्चे उड़े, रेलवे अफसर-प्रोफेसर की मौत

मध्यप्रदेश में दो बड़े सड़क हादसों में 5 की मौत हो गई। भोपाल में हाईस्पीड कार ट्रक में घुसने से रेलवे के अफसर और उनकी प्रोफेसर भांजी की मौत हो गई। खंडवा में नई गाड़ी पलटने से दो भाई और एक मासूम बच्चे की जान चली गई।रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) के DGM और उनकी प्रोफेसर भांजी सोमवार शाम शाजापुर से भोपाल लौट रहे थे। परवलिया थाने से 1 किमी आगे उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग्स फट गए।परवलिया थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने बताया कि भोपाल के शाहपुरा निवासी 57 वर्षीय योगेश चौधरी सोमवार को मक्सी-पचौर के बीच बन रही रेलवे लाइन का निरीक्षण करने गए थे। वापस आते समय वह शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में प्रोफेसर भांजी अनुभवा जैन (32) को साथ लेकर भोपाल आ रहे थे।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img