Tuesday, October 6, 2026
27.5 C
Bhopal

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन जगहों पर कार्यक्रम

राजधानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुधवार को होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में 3 बड़े बदलाव किए गए हैं। गुरुदेव गुप्त चौराहे से पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक दोपहर 2 बजे से परिवर्तित रहेगा। बीजेपी दफ्तर पहुंचने के दौरान दोपहर 12 से 3 बजे के बीच मानसरोवर तिराहे से 7 नंबर चौराहे की ओर आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।ऐसे ही ईदगाह हिल्स गुरुद्वारा और शहीद स्मारक में होने वाले कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच लालघाटी से जीएडी चौराहा पर भी डायवर्सन प्लान किया गया है। जब नड्डा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होंगे, तब वाहन गुरुदेव गुप्त चौराहे, मैदा मिल, जिंसी धर्मकांटा होकर पुराने भोपाल की ओर जा सकेंगे।इसी तरह से पीएचक्यू तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। पुराना मछलीघर तिराहे से गांधीपार्क तिराहे की ओर आवागमन बंद रहेगा। उक्त डायवर्सन कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगी।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img