Monday, October 5, 2026
30.8 C
Bhopal

पति के दोस्त ने धोखे से बुलाकर किया रेप

इंदौर में सरवटे बस स्टैंड इलाके की एक होटल में महिला से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाला आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त ही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।एसआई महादेव सिंह भदौरिया के मुताबिक घटना गुलजार कॉलोनी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ हुई। अपने पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वली मोहम्मद निवासी ग्रीन पार्क, धार रोड और रिजवान निवासी हमीदिया रोड, भोपाल ने मदनी होटल के ऊपर स्थित शांति निकेतन होटल के कमरा नंबर 105 में उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद पुलिस ने वली मोहम्मद और रिजवान दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ठेला लगाते हैं।झगड़े के बाद तीन महीने से पति से अलग थीपुलिस के मुताबिक मार्च 2022 में पीड़िता का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर अपने मायके अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) चली गई थी। इसके बाद रिजवान ने उसे कई बार फोन किया। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह पति से उसका समझौता करा देगा। इसके लिए बस एक बार उसे इंदौर आना पड़ेगा।फटे कपड़ों में होटल के कमरे से बाहर निकली पीड़ितारिजवान की बात पर भरोसा करके पीड़िता इंदौर पहुंची, तो आरोपी ने उसे होटल शांति निकेतन में बुलाया। जहां उसे रिजवान और वली मोहम्मद मिले। महिला बार-बार उनसे अपने पति के बारे में पूछती रही। दोनों कहते रहे कि थोड़ी ही देर में आ जाएगा। इसके बाद वली मोहम्मद ने महिला से जबरदस्ती संबंध बनाए।रिजवान भी करना चाहता था दुष्कर्ममहिला का आरोप है कि रिजवान भी उसका रेप करना चाहता था, लेकिन वह फटे कपड़ों में ही भाग निकली। उसने जैसे-तैसे खुद को संभाला। महिला ने बताया कि उसने बाद में खुद ही पति से समझौता किया और उन्हें साथ लेकर दुष्कर्म की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img