Friday, May 15, 2026
41.1 C
Bhopal

नशे में गलफ्रेंड से रेप:रात 12 बजे प्यार का इजहार किया था; रेप के बाद धमकाते हुए बोला अब कोई संबंध नहीं

हनुमानगंज इलाके में 21 साल से उसी के घर में रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रात 12 बजे उसके घर पहुंचकर प्यार का इजहार किया। घुमाने के बहाने आरोपी ने नशे की हालत में लड़की से ज्यादती की। उसके बाद से वह धमकाते हुए गलफ्रेंड से दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लगा। मन भरने के बाद आरोपी ने धमाकते हुए कहा कि अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है। पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।हनुमानगंज इलाके में रहने वाली 21 साल की लड़की कॉलेज में पढ़ती है। उसने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी पहचान इब्राहिमपुरा निवासी मॉज कुरैशी से परिचित के माध्यम से हुई थी। वह दोनों आपस में फोन पर बात करने लगे। मॉज ने 22 मई की रात उसके घर पहुंचकर उससे प्यार का इजहार किया। उसकी बातों में आकर लड़की उसे अपने घर ले आई।आरोपी ने उसे एक कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। युवती ने आरोप लगाए कि उसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। इसका फायदा उठाकर मॉज ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह उससे दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की ने उससे शादी करने की बात की, तो उसने धमकाते हुए कहा कि अब किस लिए संबंध। उसने प्रेमी को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर लड़की ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में अपराध दर्ज कराया।आरोपी कुछ खास नहीं करतालड़की ने पुलिस को बताया कि पहले तो मॉज ने बताया कि वह बहुत बड़ा आदमी है। वह शादी के बाद उसे बहुत खुश रखेगा। वह उसकी इन्हीं बातों में आ गई और दिल दे बैठी। बाद में उसने पता चला कि मॉज कोई खास काम नहीं करता है।

Hot this week

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img