Thursday, May 14, 2026
35.1 C
Bhopal

PUBG हत्याकांड पिता की जुबानी:हत्यारे बेटे के इरादे भांप गए थे

लखनऊ में मां की गोली मारकर हत्या करने वाले 16 साल के बेटे के इरादों की भनक उसके पिता को पहले ही लग गई थी। छटपटाहट में उन्होंने 5 दिन में 2 हजार से ज्यादा कॉल किए। 3 जून को एक बार बात हुई, लेकिन दोबारा कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद से ही उन्हें एहसास हो रहा था कि अब पत्नी जिंदा नहीं है। उनकी ये आशंका उस वक्त यकीन में तब्दील हो गई जब खुद बेटे ने ही उन्हें कॉल करके कहा कि मां मर चुकी है।

नवीन कुमार सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 21 राजपुताना बटालियन में पोस्टेड हैं। वह बताते हैं, ‘शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मैंने पत्नी साधना को फोन किया। पूछा कि बिजली का बिल जमा हुआ कि नहीं। जवाब मिला- JE के पास ही जा रही हूं। यह मेरी पत्नी से आखिरी बातचीत थी। इसके बाद शाम को मैंने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। लगातार करीब 50 कॉल पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसी वक्त मुझे लगा कि बेटे ने मां को मार डाला।’

शुक्रवार को कोई रिप्लाई नहीं मिला तो शनिवार सुबह से ही मैंने फिर फोन करना शुरू किया। दोपहर में बेटे ने फोन उठाया। उसने बताया कि मम्मी बिजली का बिल जमा करने गई हैं। मुझे लगा कि साधना किसी बात से नाराज होकर फोन नहीं उठा रही, लेकिन बेटे की बात पर भी एतबार नहीं हो रहा था। फोन की हर घंटी पर मैं घबरा जाता था। पूरा दिमाग घर की तरफ लगा था। घर आने के लिए ट्रेन का तत्काल टिकट निकलवाने पहुंचा, लेकिन टिकट नहीं मिला। शाम हुई तो फिर फोन लगाना शुरू किया।

रविवार सुबह 8 बजे थे। मैंने फोन किया तो अचानक बेटे ने फोन उठा लिया। पूछा- मम्मी कहां है। बेटा बोला सामान लेने बाहर गई हैं। मैंने उससे कहा कि बहन से बात कराओ। बेटी ने भी वही बात दोहराई जो भाई बोल चुका था, लेकिन उसकी आवाज बुझी सी थी। मुझे पक्का लगने लगा कि बेटे ने उसकी मां को मार दिया है। इसके बाद मैंने सामने रहने वाले पड़ोसी को फोन किया। उनको घर भेजा। पड़ोसी ने बताया कि घर पर कोई नहीं है। बेटा क्रिकेट की किट लेकर स्कूटी से कहीं जा रहा है। इस पर मेरा शक पुख्ता हो गया, क्योंकि साधना बेटे को कभी स्कूटी नहीं देती थी।’

‘मुझे लग रहा था कुछ गड़बड़ हो गया है। मैंने बेटे के ट्यूशन टीचर को फोन किया। उनको घर भेजा। वह घर पहुंचे तो घर का गेट अंदर से लॉक था। उन्होंने बहुत खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। उसने बताया कि लॉबी में धूल जमी है। पालतू कुत्ता जो हमेशा अंदर AC में बैठता था, वह लॉबी में बैठा है। इसके बाद ट्यूटर ने साधना के वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज दिया। कुछ देर बाद साधना के नंबर से ही बेटे ने मैसेज दिया कि वह बाहर हैं। ट्यूटर वहां से चले गए, लेकिन मेरा शक यकीन में बदलता जा रहा था। मैंने साधना के नंबर पर सुबह से शाम तक 1,000 से ज्यादा कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मायूस होकर किसी तरह रात गुजारी।

‘सुबह होते ही फिर वही कॉल लगाना शुरू कर दिया। दोपहर में साधना के पिता को फोन किया, लेकिन वहां से भी कोई हालचाल नहीं मिला। शाम के करीब 7:30 बज रहे थे। साधना के नम्बर से कॉल आई। रिसीव करते ही बेटे की बोझिल सी आवाज आई। बोला- पापा, मम्मी की किसी ने हत्या कर दी। सुनते ही मेरा कलेजा बैठ गया। मेरे मुंह से सीधे निकला- हरामखोर अपनी मां को मार डाला।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img