Tuesday, August 18, 2026
26.1 C
Bhopal

सलमान को धमकी वाला लेटर खुद लॉरेंस ने लिखा

सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी कोई अनजान शख्स उन्हें यह लेटर थमाकर गया। इसमें सिर्फ दो लाइन का संदेश था। लेटर के आखिर में लिखे G.B. L.B. को गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई का शॉर्ट फॉर्म माना जा रहा है।बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को धमकी भरा खत मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच लॉरेंस के करीबी सौरभ महाकाल से पूछताछ करने पुणे पहुंची थी। पूछताछ में उसने बताया कि सलमान खान को यह चिट्‌ठी गैंगस्टर लॉरेंस की ही तरफ से भेजी गई थी। मामले में खुलासा होने के बाद पुलिस की 6 टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में निकल गई हैं।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने ही सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा खत लिखा था। लॉरेंस की गैंग से तीन लोग राजस्थान के जालोर से मुंबई में चिट्ठी छोड़ने आए थे। चिट्‌ठी छोड़ने के बाद तीनों ने आरोपी सौरभ महाकाल से भी मुलाकात की थी।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img