Saturday, November 14, 2026
16.1 C
Bhopal

प्रेमप्रसंग में इंदौर में टीआई ने पुलिसवाली को गोली मारी, वीडियो देखें

भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि ये प्रेम-प्रसंग का मामला है। टीआई हाकम सिंह यहां आकर महिला एसआई के साथ कॉफी पी रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अचानक विवाद हुआ और टीआई ने गोली चला दी।

कंट्रोल रूम के बाहर दो फायर की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो वहां कार के पास टीआई हाकम सिंह पवार और एसआई रंजना लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों ने समझा कि दोनों को किसी ने गोली मारी है। जब वे पास पहुंचे तो माजरा समझ आया। टीआई के पैरों के पास उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। उन्होंने जब महिला तो हिलाया तो वह उठकर बैठ गईं और सड़क पर आ गईं। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img