Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

हिंसा पर उतरी शिवसेना, पुणे में बागी विधायक सावंत के घर तोड़फोड़; मुंबई में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के पांचवे दिन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे गुट के विधायक तानाजी सावंत के पुणे स्थित घर और दफ्तर पर तोड़फोड़ की। यह तोड़फोड़ शिवसेना सांसद संजय राउत की चेतावनी के कुछ घंटो के बाद की गई है।

पुणे में हिंसा को देखते हुए मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं राज्य में लगातार हो रही हिंसा के बाद शिंदे ने कहा है कि विधायकों की सुरक्षा हटा ली गई है, अगर उनके परिवार को कुछ हुआ, तो उसके लिए उद्धव और आदित्य जिम्मेदार होंगे।

इस बीच, सियासी हंगामे को देखते हुए उद्धव ठाकरे शिवसेना भवन पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते और शिवसेना नेता रामनाथ कदम गायब रहे।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img