Saturday, October 3, 2026
26.5 C
Bhopal

गायक भूपिन्दर सिंह का 82 की उम्र में निधन

मशहूर सिंगर भूपिन्दर सिंह का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 82 साल के थे। भूपिंदर की पत्नी मिताली के मुताबिक, मंगलवार को भूपिंदर का अंतिम संस्कार होगा। उन्हें पेट की बीमारी थी।

क्रिटिकेयर एशिया हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. दीपक नामजोशी ने कहा- भूपिंदर को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पेट में इंफेक्शन था। इसी दौरान उन्हें कोरोना भी हो गया। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और शाम 7:45 बजे उनका निधन हो गया।

पिता भी संगीतकार थे
भूपिन्दर का जन्म पंजाब की पटियाला रियासत में 6 फरवरी 1940 को हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह सिख थे। वो खुद भी बहुत अच्छे संगीतकार थे, लेकिन संगीत सिखाने के मामले में बेहद सख्त उस्ताद थे। अपने पिता की सख्त मिजाजी देखकर शुरुआती दौर में भूपिन्दर को संगीत से नफरत सी हो गई थी। एक वह भी जमाना था, जब भूपिन्दर को संगीत को बिल्कुल पसंद नहीं था।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img